कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं,बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा? ।टेर। कभी गिरते हुए को उठाया नहीं,बाद आँसू बहाने से क्या फायदा?... कभी प्यासे...
मैं मंदिर गया, पूजा आरती की,पूजा करते हुए ये ख्याल आ गया,कभी माँ-बाप की सेवा की ही नहीं,सिर्फ पूजा ही कर लूँ, तो क्या फायदा?... कभी प्यासे...
मैं उपासरा गया, गुरुवाणी सुनी,गुरुवाणी को सुनकर ख्याल आ गया, मनुष्य भव में जन्मा, मनुष्य बन न सका,सिर्फ मनुष्य कहलाने से क्या फायदा? ... कभी प्यासे...
मैं काशी, बनारस, मथुरा गया,गंगा नहाते हुए ये ख्याल आ गया,तन को धोया मगर, मन को धोया नहीं,सिर्फ गंगा नहाने से क्या फायदा?... कभी प्यासे...
मैंदे दान दिया, मैंने जप -तप किया,दान करते हुऐ ये ख्याल आ गयाकभी भूखे को भोजन कराया नहीं,दान लाखों का कर दूँ, तो क्या फायदा?... कभी प्यासे...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment